logo

पप्पू यादव के विवादित बयान: पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह समेत विधायकों  ने कहा- महिलाओं के सम्मान पर सीधा आघात ‎

0df.jpg

बिहार
‎पप्पू यादव द्वारा महिलाओं को लेकर दिए बयानों के बाद बिहार की पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने निंदा की है। इसके साथ ही मैथिली ठाकुर समेत तमाम महिलाओं ने सांसद के बयानों को अमर्यादित करार दिया है। महिलाओं ने कहा कि उनकी बयान, एक व्यक्ति की सोच नहीं दर्शाते, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि उनका महिलाओं के प्रति नजरिया क्या है और वे उनसे किस तरह का व्यवहार रखते हैं।  
 

सांसद को माफी मांगना चाहिए
‎दरअसल सांसद के बयान के बाद राज्य में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गई है। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने साफ लहजे में कहा कि ऐसे लोगों को जो महिलाओं को लेकर आवश्यक टिप्पणी करते हैं और जो इसे सही समझते हैं,  उन्हें न सिर्फ महिला कार्यकर्ताओं से बल्कि देश की सभी महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए। सांसद पप्पू यादव के बयान से आक्रोशित जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने कांग्रेस को लेकर कहा कि जो उनके साथी कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जो उन्हें संरक्षण देते हैं। हालांकि इस मामले में उनसे भी सवाल पूछा कि क्या वे पप्पू यादव के साथ हैं? उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव से भी सवालिया लहजे में पूछा कि क्या वे सांसद के साथ हैं?  
 

‎महिला विधायकों ने उठाया सवाल
‎प्रेस वार्ता में उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोगों को भाजपा और एनडीए का एक-एक कार्यकर्ता न केवल चुनाव के मैदान में बल्कि भारत की इस पावन धरती पर मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। ऐसे बयान ऐसे लोगों के दुष्ट सोच को दर्शाते हैं। मंत्री श्रेयसी सिंह ने यह भी कहा कि पप्पू यादव की पत्नी भी आज राज्यसभा और पूर्व में लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब उनकी बेटी भी किसी प्रोफेशनल फील्ड में जाती है, तो उस फील्ड को लेकर भी क्या उसी तरह की टिप्पणी करेंगे? उंन्होने कहा कि महिलाएं अपने संघर्ष की बदौलत किसी भी क्षेत्र में अपना परचम लहराती है।
‎हालांकि इस वार्ता में राज्य के कई महिला विधायक मौजूद रही। साथ ही सबने अपने-अपने पक्ष रखें। उन्होंने सांसद के इस बयान को नारी के स्वाभिमान, अस्मिता, सम्मान पर प्रहार बताया और उनके खुद सांसद होने पर सवाल उठाया।

Tags - पप्पू यादव controversial statement backlash श्रेयसी सिंह reaction Bihar women leaders protest statement Pappu Yadav remarks on women controversy मैथिली ठाकुर response news Bihar political controversy women respect issue BJP press conference Bihar d