द फॉलोअप डेस्क
बिहार में विधानसभा का सत्र जारी है और इस सत्र में प्रतिदिन पक्ष-विपक्ष द्वारा सवाल जवाब होते रहते हैं। वहीं विपक्ष द्वारा प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को मुद्दा बनाया गया। इसी बीच पटना नीट छात्रा मामले को लेकर आज यानि गुरूवार को विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बताते चलें कि विपक्ष ने सरकार को 'गूंगी-बहरी' बताते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का भी आरोप लगाया। जानकारी के मुताबिक उन्होंने नीट छात्रा मामले में ठोस कार्रवाई न होने और बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सवाल उठाए। वहीं, इस मामले में विपक्ष ने निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी की।

साथ ही CBI जांच की धीमी गति पर भी सवाल उठाए। जानकारी के अनुसार, विपक्षी दलों के विधायक और नेताओं ने एकजुट होकर हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आए। वहीं, विपक्ष द्वारा राज्य सरकार को 'गूंगी-बहरी' का नारा देते हुए भी दिखे। बताते चलें कि विपक्षी नेताओं का कहना था कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। वहीं उनका कहना है कि नीट छात्रा मामले में अब तक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। विधायकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने में विफल रही है।
.jpeg)
विपक्ष ने कहा कि आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। वहीं सरकार पर संवेदनहीन रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया गया। बताते चलें कि नीट मामले में विपक्ष ने निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग को दोहराई। दोषियों को जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की भी मांग की। गौरतलब है कि नीट मामले की जांच CBI को सौंपी गई है। सीबीआई की टीम छात्रा के जहानाबाद स्थित घर पहुंचकर जांच कर चुकी है। वहीं, सरकार का दावा है कि एजेंसी पूरी गंभीरता के साथ मामले की तह तक जाने को तैयार है।