द फॉलोअप डेस्क
बिहार में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद नयी सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। अभी तक गृह विभाग का जिम्मा संभाल रहे नीतीश कुमार ने यह विभाग अब बीजेपी के हवाले कर दिया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अब राज्य के नए गृह मंत्री होंगे। वहीं विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग के साथ खान एवं भू-तत्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगल पांडे को फिर से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही विधि विभाग भी मगल पाण्डेय को सौंपा गया है। 
दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग, नितिन नवीन को पथ निर्माण विभाग, के साथ नगर विकास एवं आवास विभाग दिया गया है। रामकृपाल यादव को कृषि विभाग, संजय टाइगर को श्रम संसाधन विभाग, अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन विभाग के साथ कला, संस्कृति एवं युवा विभाग दिया गया है।.jpeg)
सुरेन्द्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन विभाग, रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, लक्ष्मण पासवान को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, श्रेयसी सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और खेल विभाग सौंपा गया है। प्रमोद चन्द्रवंशी को सहकारिता विभाग के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग दिया गया है। 
वहीं लोजपा को गन्ना उद्योग विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियांत्रण विभाग सौंपा गया है। हम को लघु जल संसाधन विभाग दिया गया है। RLM से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग सौंपा गया है।