द फॉलोअप डेस्क
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर बड़ा इतिहास रच दिया है। उन्होंने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके साथ ही बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने दूसरी बार शपथ ली है। बिहार की जनता और NDA ने एक बार फिर से इन तीनों पर भरोसा जताया है।
इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश को मंत्री पद की शपथ दिलाई।