पटना
जदयू के विधायक दल का नेता कौन होगा, ये पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तय करेंगे। नीतीश के आवास के पास एक अन्य मार्ग पर आज हुई जदयू विधायक दल की अहम बैठक में ये फैसला लिया गया। पार्टी ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नया नेता चुनने के लिए अधिकृत कर दिया है। इस दौरान नीतीश ने कहा कि वे पूरे बिहार का दौरा करेंगे साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि "चिंता न करें, सब अच्छा होगा।"

बैठक में निशांत कुमार शामिल नहीं हुए
इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार समेत प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। हालांकि इस बैठक में निशांत कुमार शामिल नहीं हुए। बैठक में राजनीतिक हालात और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जदयू विधायक दल की बैठक के बाद जदयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने बताया कि बैठक में नीतीश कुमार को विधानमंडल में नेता चुनने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रस्ताव रखा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए किए गए काम और उसका सामाजिक प्रभाव पार्टी के लिए उनके द्वारा किए गए काम और उनके प्रति आभार प्रकट किया गया है।
