logo

बिहार : शराब पीने वाला शख्स हिन्दुस्तानी नहीं बल्कि महापापी है: नीतीश कुमार

sharb2.jpg

पटनाः
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराब पीने वालों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग शराब पीते हैं वह हिन्दुस्तानी नहीं हैं,  वो महाअयोग्य है, महापापी है। बुधवार को विधान परिषद में RJD पार्षद के बयान पर उन्होंने ये बातें कही।

 


हर राज्य को देना चाहिए ध्यान 
नीतीश कुमार यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्रपिता बापू की बात को भी नहीं सुनता है, समझता है तो उसका क्या मतलब। शराब कितना बुरा असर डालता है, इन सब बातों को लोगों को बताना चाहिए। लोगों को आमदनी हो रही है इसलिए शराब बनाना बंद नहीं किया जा रहा है। जबिक हर राज्य को इसपर ध्यान देना चाहिये।


शराबबंदी कानून में एक और संशोधन
सरकार ने शराबबंदी कानून में संशोधन किया है। शराब पीने वालों के प्रति सकार अब नरमी बरतेगी। मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि शराब पीकर पकड़े जाने पर जुर्माना लेकर, छोड़ दिया जाएगा। इसके लिए राशि तय की जा रही है। आरोपी अगर जुर्माना जमा करने में सक्षम नहीं है, तो उसे एक महीने की जेल हो सकती है।