logo

BIHAR : माफ करब हमके...रउवा गलती नइखे! पति को ख्य़ाल रखने की सलाह देकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी

माफ करब हमके...रउवा गलती नइखे! पति को ख्य़ाल रखने की सलाह देकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी

डेस्क: 

बिहार में इन दिनों दहेज को लेकर प्रताड़ना की खबरों में काफी बढ़ोतरी हुई है। कभी दहेज को लेकर मारपीट तो कभी वापस मायके की मामला सामने आता है। ऐसी ही दहेज को लेकर  प्रताड़ना से परेशान होकर सीवान की एक महिला ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के सात दिन बाद एक वीडियो सामने आया है जो महिला ने फांसी लगाने के पहले बनाया है। 

7 दिन बाद एक वीडियो सामने आया 
सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के मराछी गांव में 1 जून को चंदन मिश्रा की पत्नी निकू कुमारी की फंदे से लटकी लाश मिली थी। इसके बाद ससुराल वालों ने पुलिस केस से बचने के डर से गांव के ही श्मशान घाट में शव को जला दिया था। अब महिला के मरने के 7 दिन बाद एक वीडियो सामने आया है। जिसमें लड़की कह रही है कि  पंडित जी आपकी गलती नहीं है। आप अच्छे हैं। आपके परिवार वाले मुझे दहेज के लिए परेशान करते थे। मैं जा रही हूं आप अपना ध्यान रखना। खाना टाइम से खाना। और किसी बात की टेंशन मत लेना।

ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
इस वीडियो ने यह साफ कर दिया है कि महिला ने आत्महत्या अपने ससुराल वालों से परेशान होकर किया है। ससुराल वालों दहेज के लिए उसे आए दिन परेशान करते थे।