द फॉलोअप डेस्क
18वीं बिहार विधानसभा के पहले शीतकालीन सत्र के चौथे दिन, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही उपाध्यक्ष का चुनाव कराया गया। वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव निर्विरोध सदन के उपाध्यक्ष चुने गए हैं। यह दूसरी बार है जब उन्हें इस पद की जिम्मेदारी मिली है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में हुए इस चुनाव में, नरेंद्र नारायण यादव के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल किया गया था। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनका नाम प्रस्तावित किया, जबकि जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी अनुमोदनकर्ता थे।.jpg)
इससे पहले, उन्होंने प्रोटेम स्पीकर की भूमिका भी निभाई थी। जिसके बाद डॉ प्रेम कुमार को बीते मंगलवार यानि 2 दिसंबर को विधानसभा का स्पीकर चुना गया और आज नरेंद्र नारायण यादव को डिप्टी स्पीकर चुनाव गया है।