मुजफ्फरपुर/बिहार
मुजफ्फरपुर में देवर के लव मैरिज शादी करने का खामियाजा भाभी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। लड़के के मां-बाप को मारने की थी प्लान, लेकिन भाभी की चली गई जान। बीती रात करीब 12 बजे लड़की के पिता ने अंधाधूंध गोली चलाकर भून डाला। पुलिस मामले में कर रही जांच। घटना जिले के साहेबगंज थाना गौड़ा गांव का है। 
भागकर शादी करने से नाराज पिता
मृतका की पहचान मीना देवी (32) के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मीना देवी का देवर सुधीर पासवान पास के ही किसी लड़की से प्रेम करता था। जिसकी जानकारी दोनों परिवार में थी। लड़की ने सुधीर से शादी करने की बात अपने परिजन के समक्ष रखी, लेकिन उसके पिता रंजीत पासवान को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उसके बावजूद भी सुधार लड़की के साथ भाग कर शादी कर ली। जिसके बाद से लड़की के पिता रंजीत नाराज थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लड़की के पिता रंजीत पासवान गुस्से में लड़के के माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। बीते रात घर में घुसकर उसने अंधाधूंध फायरिंग की।

सास के बिस्तर पर सो रही थी भाभी
बताया जा रहा है कि रात में मीना देवी अपनी सास के बिस्तर पर सोई थी और सास दूसरे जगह सोई हुई थी। इसी क्रम में मीना देवी की जान चली गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। सबने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को कड़ी-से-कड़ी सजा मिले।