logo

15 सीटों और इन 2 वादों के बाद माने मुकेश सहनी, आज करेंगे नामांकन दाखिल

मुकेश.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि से ठीक पहले, महागठबंधन में सीटों का बंटवारा देर रात फाइनल हो गया। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, जो स्वयं को 'सन ऑफ मल्लाह' बताते हैं और 40 से अधिक सीटों पर अड़े थे, आखिरकार केवल 15 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस समझौते के दौरान मुकेश सहनी केवल 15 सीटों के लिए ही नहीं माने। बल्कि राजद ने उन्हें भविष्य में राज्यसभा की एक सीट और विधान परिषद में दो सीटें देने का वादा किया है। इस आश्वासन के बाद मुकेश सहनी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। हालांकि, महागठबंधन के प्रमुख सहयोगी दलों की अपनी सीटों की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है, जिससे आज नामांकन के आखिरी दिन भी असमंजस बना हुआ है।
बता दें कि मुकेश सहनी पिछली बार कम सीटें मिलने पर गठबंधन छोड़ चुके थे, लेकिन इस बार नामांकन की समय-सीमा ने उन्हें समझौता करने के लिए मजबूर कर दिया। पिछले चुनाव में उनकी पार्टी के चार विधायक जीतकर आए थे, लेकिन जल्द ही उन सभी ने वीआईपी छोड़ दिया और भाजपा का दामन थाम लिया, जिससे इस चुनाव में सहनी के पास कोई विधायक शक्ति या 'बार्गेनिंग पावर' नहीं बची थी। लेकिन फिर भी वे 40 सीटों पर अड़े हुए थे, पर तेजस्वी यादव के सामने कम सीटों पर झुकने के लिए मजबूर होना पड़ा।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar kahabr update bihar election news bihar politics news congress news candidate list news bihar congress news VIP news mukesh sahani news seat sharing news