अरवल/बिहार
अरवल जिले में एक मां ने अपनी 12 वर्षीय बेटी को 16 हजार रुपये और 10 साड़ी में बेच दिया। खरीददार अधेड़ व्यक्ति और ऑटो चालक ने नाबालिग के साथ रेप किया। मन भरने के बाद कैंट स्टेशन लाकर छोड़ा। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मां, खरीददार और ऑटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भीख मांगकर जीवन-यापन करती थी मां-बेटी
छानबीन में सामने आया कि महिला अपनी बेटी के साथ ट्रेन से अलग-अलग शहरों में जाकर भीख मांगकर अपना जीवन-यापन करती थी। इसी क्रम में करीब चार महिने पहले ट्रेन में ही महिला की मुलाकात लहरू यादव नामक व्यक्ति से हुई। बातचीत में लहरू ने महिला से कहा कि वह उसकी बेटी से शादी करना चाहता है और उसको हमेशा खुश रखेगा। उसने यह भी बताया कि उसकी पहली पत्नी का देहांत हो चुका है और उसके दो बच्चे हैं। उसे बच्चे संभालने के लिए शादी करनी है। लहरु की बात में महिला आ गई और बेटी की शादी के लिए मान गई। महिला ने बताया कि वह लहरु से बेटी का सौदा के एवज में 16 हजार और 10 साड़ी ली और घर चली गई। लहरु उसकी बेटी को लेकर अपने घर आ गया और गांव के मंदिर में उससे शादी कर ली। इस दौरान करीब चार महिने तक नाबालिग के साथ उसने दुष्कर्म करता रहा। जब मन भर गया तो उसने 19 मई को अचानक मायके पहुंचाने की बात कही और कैंट रेलवे स्टेशन पर ही अकेले छोड़कर भाग गया।

पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तारी
स्टेशन पर एक ऑटो चालक रवि वर्मा ने उसे सुरक्षित जगह पहुंचाने का झांसा देकर रात में सोनातालाब के पास किराये के मकान में ले गया और उसके साथ वहां दुष्कर्म किया। ऑटो चोलक ने नाबालिग द्वारा मना करने पर मारपीट की धमकी दी। सुबह होते ही ऑटो चालक सड़क किनारे छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने युवती को रोता देख पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर सारनाथ पुलिस उसे अपने साथ ले गई। पूछताछ में युवती ने सारा घटनाक्रम को बताया जिसके बाद पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत उसकी मां, खरीदार और ऑटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।