logo

बिहार में चुनाव से पहले मोदी और राहुल की 10-10 जनसभाएं, शाह; राजनाथ और नड्डा भी करेंगे 25-25 रैलियां

modi_rahul.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, और अब सभी राजनीतिक पार्टियाँ भी चुनावी तैयारियों में जुट चुकी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि इस बार के होने वाले चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी 10 जनसभा को संबोधित करने बिहार आयेंगे।वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 25-25 जनसभाएं करेंगे। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि NDA में जरुरत के अनुसार बिहार में प्रधानमंत्री की जन सभाओं की संख्या बढ़ सकती है। दूसरी तरफ विपक्ष में राहुल गांधी कांग्रेस की ओर लगभग 10 जनसभाएं करेंगे, जबकि प्रियंका गांधी की 5 से 6 जनसभाओं में शामिल होने की संभावना है।
आपको मालूम हो कि इस बार के विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। वहीं वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।
हालांकि AAP के अलावे अब तक किसी पार्टी ने भी अपने सीटों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन सीट बंटवारे को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। सीट बंटवारे को लेकर आज NDA की बैठक दिल्ली में होने वाली है। जहां सीटों का ऐलान कर सकती है। वहीं दूसरी तरफ CWC यानि कांग्रेस वर्किंग कमिटी की भी बैठक आज दिल्ली में होने वाली है। और वह भी सीटों को लेकर कुछ ऐलान कर सकती है। 
आपको बता दें कि दोनों NDA और इंडिया इन दोनों के गठबंधनों में सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। जिसके कारण अब तक सीटों का ऐलान नहीं हो सका है। हालांकि ऐसी सम्भावना है कि आज दोनों की तरफ से सीटों को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। 
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news bihar election bihar politics bihar election news  NDA news seat sharing news india alliance news PM narendra modi rahul gandhi j.p. nadda amit shah priyanka gandhi rajnath singh con