logo

खगड़िया में नदी में मिला युवक शव, तीन दिन से लापता था; स्थानीय लोगों ने भाई पर लगाया हत्या का आरोप

36n.jpg

खगड़िया/बिहार

खगड़िया जिले में रविवार को बड़ा भाई ने छोटे भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया। तीन दिनों से लापता था छोटा भाई। आज सुबह बागमती नदी से शव मिलने के बाद से गांव में मातम का माहौल है। घटना चौथम थाना क्षेत्र के भूतौली मालपा गांव का बताया जा रहा है। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ग्रामीणों ने देखा शव
मृतक की पहचान मंटू प्रसाद के पुत्र गोलू कुमार जिसकी उम्र 21 वर्ष है, के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गोलू तीन दिनों से लापता था। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर खोजबीन की गई लेकिन गोलू का कुछ भी सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को इसकी खबर दी। परिजन औऱ पुलिस दोनों खोजबीन में जुटे हुए थे। आज सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने बागमती नदी में उसका शव देखा। उसके बाद परिजन और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही शव को देखने के लिए नदी के पास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।     

जांच में जुटी पुलिस
शव मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों ने आरोप लगाया है कि दोनों भाइयों में हमेशा अनबन रहता था। उसी के भाई ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। पुलिस फिलहाल इसकी आधिकारिक रुप से पुष्टि नहीं की है। मामले में हर एंगल को देखते हुए तलाश जारी है।

Tags - Khagaria murder case body found in river Bihar missing youth found dead Bagmati river