logo

रोहतास : मामूली विवाद में हुई फायरिंग, नाबालिग बच्ची की गई जान

FIRING1815.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रोहतास से हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी में एक मामूली विवाद ने भयानक रूप ले लिया। और इस विवाद ने 17 वर्षीय छात्रा की जान ले ली। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार मृतक गोल्डी कुमारी छत पर कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान ऊपर से पानी टपकने लगा, जिससे पड़ोस में रहने वाले गोतीया परिवार से विवाद हो गया। 
विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। लेकिन इसी बीच विवाद ने फिर बड़ा हिंसक रूप ले लिया और पुलिस के रहते फायरिंग हो गई। जिसमें बच्ची की जान चली गई। मृतका इंटरमीडिएट की छात्रा थी जो कि अपने परिवार के साथ किरहिंडी में रहती थी। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर फ़ैल गई है। सी घटना में एक युवक भी घायल हो गया है। 
फायरिंग के बाद बच्ची को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव सासाराम अस्पताल में पड़ा हुआ है, वहीं मृतका के पिता और परिवार वाले लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news bihar election rohtas news rohtas khabar crime news