द फॉलोअप,बिहार
बिहार में सम्राट सरकार कैबिनेट के मंत्रियों ने गुरुवार को शपथ ग्रहण किया और शुक्रवार से अपना-अपना कार्यभार संभालना शुरु कर दिया है। आज मंत्री दिलीप जायसवाल और मंत्री केदार गुप्ता ने अपना पदभार संभाला। पदभार लेते ही मीडिया से बातचीत में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि 3 महीने से विभाग का काम ठप था, लेकिन अब सब पटरी पर आ रहा है।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में क्या कहा?
बता दें कि मंत्री दिलीप जायसवाल को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि इससे पहले भी BJP का प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री रह चुके हैं। पदभार लेते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इससे पहले जब वो इस विभाग के मंत्री थे तो उस दौरान लगभग 11 हजार कर्मियों की बहाली हुई थी। उन्होंने आगे बताया कि यह बिहार की आम जनता से जुड़ा सबसे चुनौतिपूर्ण विभाग है। बातचीत में आगे कहा कि करीब 3 महीने से विभाग के बहुत सारे काम ठप पड़े हुए थे, पदाधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल चल रही थी, लेकिन अब सब पटरी पर आ रहा है।
.jpeg)
पिछले तीन महीनों से विभाग का काम ठप रहा
इस दौरान मंत्री ने सख्त लहजे में आगे कहा कि विभाग अपना काम पूरी ईमानदारी से करेगा। गौरतलब है कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी इससे पहले विजय कुमार सिन्हा के पास थी। राज्य में लगभग तीन महीनों से विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर थे। इस दौरान विभाग का काम बहुत प्रभावित रहा।