logo

मिडिल ईस्ट तनाव की मार: गैस सिलेंडर के बाद अब हवाई यात्रा भी महंगी, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

midle.jpg

बिहार :
भारत अपनी प्राकृतिक गैस की लगभग 50 प्रतिशत जरूरत अंतरराष्ट्रीय बाजार से आयात करता है, जिसमें करीब 20 प्रतिशत आपूर्ति कतर से होती है। मिडिल ईस्ट में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब एलपीजी गैस सिलेंडरों के बाद हवाई यात्रा पर भी पड़ने लगा है। इसका असर बिहार समेत पूरे देश में महंगाई का मार देखने को मिल रहा है। इसी बीच जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराए में चरणबद्ध तरीके से बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों पर यह बढ़ोतरी तीन चरणों में लागू की जाएगी। एयर इंडिया के मुताबिक फिलहाल फ्यूल सरचार्ज बढ़ोतरी को फेज-1 और फेज-2 के तहत लागू किया जा रहा है। इसके तहत भारत के घरेलू रूट्स और सार्क देशों के लिए फ्लाइट टिकट लगभग 399 रुपये तक महंगे हो सकते हैं। वहीं पश्चिम एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका के लिए उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज क्रमश 10 डॉलर, 20 डॉलर और 30 डॉलर तक बढ़ाया गया है।

एयरलाइन ने बताया कि यह फैसला जेट ईंधन की कीमतों में अचानक आई तेज बढ़ोतरी के कारण लिया गया है।  कंपनी के अनुसार मार्च 2026 की शुरुआत से ही (ATF) की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है, जिसका सीधा असर एयरलाइंस के परिचालन खर्च पर पड़ रहा है। हालांकि एयर इंडिया ने कहा कि वह इस फैसले को लेकर खेद व्यक्त करती है, लेकिन मीडिल इस्ट में चल रहे विवादों के कारण यह कदम उठाना जरूरी हो गया है। हालांकि टाटा समूह की कम लागत वाली एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फिलहाल अपनी उड़ानों पर कोई फ्यूल सरचार्ज लागू नहीं करने का फैसला किया है।

Tags - मिडिल ईस्ट तनाव की मार: गैस सिलेंडर के बाद अब हवाई यात्रा भी महंगी एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्जभारत अपनी प्राकृतिक गैस की लगभग 50 प्रतिशत जरूरत अंतरराष्ट्रीय बाजार से आयात करता है जिसमें करीब 20 प्रतिशत आपूर्ति कतर से होती है। मिडिल ईस्ट में ईरान