द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी माहौल के बीच भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारीलाल यादव अपनी पत्नी चंदा देवी के साथ राजद में शामिल हो गए हैं। बीती रात वे तेजस्वी यादव की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली है। इस विषय पर तेजस्वी ने भी खुलकर बात की है। और खेसारीलाल के मिले समर्थन को पार्टी के लिए गेम चेंजर बताया है।
बता दें कि छपरा से उनकी पत्नी चंदा देवी चुनावी रण में उतरने वाली थीं। लेकिन छपरा विधानसभा सीट पर चंदा देवी का नाम वोटर लिस्ट में न होने के तकनीकी कारणों से अब खेसारी लाल यादव खुद आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वे आज पाना पर्चा भरेंगे। इस विधानसभा सीट भाजपा ने उम्मीदवार के रूप में छोटी कुमारी को उतारा है। .jpeg)
खेसारीलाल यादव भोजपुरी फिल्मों और गानों के लिए बिहार में युवाओं के बीच काफी मशहूर हैं। बीते दिन बुधवार को ही राजद ने चंदा देवी को छपरा से टिकट दिया थे लेकिन जब वे परचा भरने पहुंची तो नामांकन प्रक्रिया के दौरान पता चला कि चंदा देवी का नाम स्थानीय वोटर लिस्ट में नहीं है, उनका नाम मुंबई की मतदाता सूची में दर्ज है। जिसके बाद उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। नामांकन रद्द होते ही पार्टी ने निर्णय लिया कि अब इस सीट से खेसारीलाल यादव चुनाव लड़ेंगे। 
पटना के राबड़ी आवास पर खेसारी दंपति को राजद का सिंबल दिया गया। इस दौरान खेसारी ने कहा कि चाहे वह खुद चुनाव लड़ें या फिर उनकी पत्नी, मकसद सिर्फ एक ही है बिहार के बच्चों को मुंबई जैसी सुविधाएं देना। खेसारी लाल यादव ने कहा कि उन्होंने हमेशा प्रयास किया है कि बिहार का भविष्य बेहतर हो। इसलिए अब तेजस्वी के साथ मिलकर वे इस सपने को साकार करेंगे।.jpg)
उन्होंने मीडिया से बातचीत में आगे कहा, "मेरी कोशिश रही है कि जिस प्रकार मैं अपने बच्चों को अच्छा स्कूल और परवरिश दे रहा हूं उसी तरह हमारे बिहार के बच्चों का भविष्य तय हो। हमारे बच्चों को बाहर ना जाना पड़े।।। एक बार बदलने की जरूरत है और उस बदलाव में मेरा भी हिस्सा हो। एक बेहतर सरकार बनाने में मेरा योगदान हो उसके लिए ही मैं जुड़ा हूं।