द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा के चुनावी माहौल के बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि VIP के प्रमुख मुकेश सहनी ने विधानसभा का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। मुकेश सहनी गौड़ा बौराम विधानसभा से अपने भाई संतोष सहनी के नामांकन में पहुंचे थे, जहां उन्होने घोषणा की और कहा कि वह इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। बल्कि वे इस बार अपनी VIP के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। वहीं महागठबंधन की सरकार कैसे बने, इसके लिए जोर-शोर से मेहनत करेंगे।.jpg)
वहीं उन्होंने सीटों के समझौते पर बात करते हुए कहा कि सारी बातों को लेकर एक से दो दिनों में जानकारी मिल जाएगी। साथ ही मुकेश सहनी की राज्यसभा जाने की भी इच्छा नहीं है। मुकेश सहनी ने एक बार फिर से अपनी डिप्टी सीएम बनने की इच्छा जतायी है। उन्होंने कहा "हमारा उद्देश्य है कि बिहार में हमारी सरकार (महागठबंधन) बने और 243 सीटों पर प्रचार करे। ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए मेरा संघर्ष रहेगा। सरकार बनाकर मुझे बिहार में डिप्टी सीएम बनना है, राज्यसभा नहीं जाना है।"