logo

कैमूर में मंदिर के पास खेत में मिला शव, इलाके में हड़कंप; पहचान में जुटी पुलिस

dfमम.jpg

कैमूर/बिहार

कैमूर जिले में शुक्रवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति की शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। काली माता मंदिर के पास खेत में मिला शव। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की नहीं हो पाई है शिनाख्त
ग्रामीणों ने देखा शव को। खेत में शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी। स्थानीय लोगों ने पूछताछ में बताया कि मृतक को वहां किसी ने भी पहले कभी नहीं देखा। खबर लिखने तक मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस गुमशुदगी से संबंधित मामलों की जांच की जा रही है। मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। मामले को हर पहलू से जोड़कर देखा जा रहा है।

Tags - Kaimur body found Mohania police investigation Tulsi village dead body unknown man found Bihar