कैमूर/बिहार
बिहार के कैमूर में गुरुवार को दो बाइकों में जोरदार टक्कर हुई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक घायल हो गए। घटना के बाद घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो की हालत गंभीर बताई है। घटना दुर्गावती स्थानीय थाना क्षेत्र के मरहिया-खरिगांव पथ पर पंचायत सरकार भवन खमीदौरा का है।

दो की हालत गंभीर
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने दो युवकों की हालत गंभीर बताई है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घायलों की पहचान
एक बाइक पर सवार घायल युवकों की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित गौरा गांव निवासी लालू राम के पुत्र श्याम सुंदर राम और मोहन राम के पुत्र रमेश के रूप में हुई है। वहीं खबर लिखने तक दूसरे बाइक सवारों की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।