logo

बिहार चुनाव से पहले जीतनराम की पार्टी का बड़ा कदम, 11 नेता 6 साल के लिए किये गए निष्कासित

jitan_ram.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच NDA के घटक दल और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने अपने 11 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश कुमार पांडेय ने एक पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इन नेताओं पर पार्टी की नीतियों के खिलाफ काम करने का आरोप लगा है।
निष्कासित किए गए नेताओं की लिस्ट में पार्टी के बिहार प्रदेश संगठन प्रभारी राजेश रंजन, राष्ट्रीय सचिव रितेश कुमार उर्फ चुनु शर्मा, राष्ट्रीय सचिव श्रवण भूईयां, राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता नंदलाल मांझी, प्रदेश महासचिव चंदन ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता शैलेन्द्र मिश्रा, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार राम, पूर्णिया जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव, मुजफ्फरपुर कार्यकारी जिलाध्यक्ष बैजु यादव, मंजू सरदार और बीके सिंह शामिल है। इन सभी को पार्टी की नीतियों के खिलाफ कार्य करने का दोषी ठहराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय महासचिव राजेश कुमार पांडेय ने पत्र में लिखा है कि सभी को पार्टी की नीतियों और अनुशासन के विपरीत कार्यों में लिप्त पाया गया है, इसलिए उन्हें पार्टी की सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की यह कार्रवाई पार्टी के अंदर चल रहे राजनीतिक गतिविधियों को नया मोड़ देने का काम कर सकती है।

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar trending news bihar election news bihar politics news jitanram manjhi news jitanram khabar jitanram update HAM news NDA news