द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही अमित शाह के एक बयान के बाद NDA में अब एक बड़ा सस्पेंस खड़ा हो गया है। दरअसल बीते दिन मीडिया से बातचीत के दौरान अमित शाह ने कहा था कि चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, यह विधायक दल तय करेगा। जिसके बाद अब NDA में ही घमासान मचता दिख रहा है। .jpg)
NDA के घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी ने अमित शाह के इस बयान पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने सीएम के चेहरे को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाना चाहिए था।.jpeg)
जीतनराम मांझी ने कहा "अमित शाह एनडीए के प्रमुख नेताओं में से एक हैं और अगर उन्होंने कुछ कहा है तो उसे आधिकारिक माना जाना चाहिए। हालांकि, व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि नेता यानी संभावित मुख्यमंत्री का नाम चुनाव से पहले तय हो जाना चाहिए था। इसमें कोई अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए।"
बता दें कि बीते दिन गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान अमित शाह ने कहा था, वर्तमान में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है। नीतीश कुमार पर न सिर्फ भाजपा बल्कि बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है। चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, यह विधायक दल तय करेगा।
इसके बाद अब एक नया विवाद खड़ा होने के कयास लगाये जा रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि हो सकता है कि जदयू के कुछ लोग भी इस पर विवाद करे। या NDA के अन्य घटक दल के नेता इस तरह के बयान दे जिससे अपने ही घे में चुनाव से पहले विवाद खड़ा हो सकता है। हालांकि अब तक नीतीश कुमार का इस पर कोई बयान नहीं आया है।