logo

JEE Advanced 2026 : गया के शुभम कुमार ने किया देशभर में टॉप, 360 में से 330 अंक हासिल कर बने AIR 1

jee1.jpg

द फॉलोअप,बिहार
IIT रुड़की ने JEE एडवांस्ड 2026 का परिणाम सोमवार को 10 बजे जारी कर दिया है। बिहार के गया जिले के रहने वाले शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए AIR 1 हासिल किया है। इस रैंक को हासिल करते हुए शुभम ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर पूरे देश में टॉप किया है। शुभम के रिजल्ट आते ही परिवार और क्षेत्र में जश्न का माहौल बना हुआ है। उनके पिता शिव कुमार हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद बेटे की इस सफलता ने लाखों युवाओं को प्रेरित किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुभम कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

कौन है दूसरे और तीसरे स्थान पर जानिए...
इस वर्ष JEE Advanced परीक्षा में कुल 1,79,694 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 56,880 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। टॉप रैंकर्स की सूची में दिल्ली जोन के कबीर छिल्लर 329 अंकों के साथ दूसरे और जतिन बत्रा 319 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, दिल्ली जोन की आरोही पांडे 280 अंकों के साथ परीक्षा की शीर्ष महिला उम्मीदवार बनीं। परीक्षा का आयोजन 17 मई को दो पेपरों में किया गया था।

मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम

शुभम कुमार ने JEE Main के दोनों सत्रों में भी शानदार प्रदर्शन किया था, जिसने उन्हें एडवांस्ड परीक्षा के लिए मजबूत आधार और आत्मविश्वास प्रदान किया। उनकी सफलता को लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। शिक्षा जगत के विशेषज्ञों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुभम कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Tags - JEE Advanced 2026 JEE Advanced Result Shubham Kumar AIR 1 Gaya Bihar