द फॉलोअप डेस्क
NDA में सीट बंटवारे के विवाद के बीच JDU ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिनमें कुल 57 प्रत्याशियों के नाम शामिल किये गए हैं। इससे पहले बीते दिन मंगलवार को NDA में शामिल भाजपा ने कुल 71 प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी की था। जीतनराम मांझी ने भी अपने कुल 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी लेकिन अब तक NDA में शामिल तो घटक दल LJP(R) और RLM की तरफ से घोषणा की गई है।
बता दें कि RLM सीट बंटवारे से खुश नहीं है, और वे आज अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे है। RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में कहा भी था कि एनडीए में अब कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। जिससे लोगों में यह कयास लगाये जा रहे हैं कि RLM अब NDA से गठबंधन तोड़ सकता है।
JDU के द्वारा जारी किये गए उम्मीदवरों की लिस्ट


