logo

बड़ी खबर : JDU सांसद अजय मंडल ने दी इस्तीफे की धमकी, CM को लिखा पत्र

अजय_मंडल.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी सरगर्मी और NDA के सीट बंटवारे के बीच एक बड़ी खबर आई है कि भागलपुर से जदयू के सांसद अजय मंडल ने इस्तीफा देने की धमकी दे दी है। उन्होंने बकायदा सीएम नीतीश कुमार को चिट्ठी लिख कर इस्तीफे की पेशकश की है।
अजय मंडल ने आरोप लगाया है कि एक सांसद होने के बावजूद उनसे टिकट देने के दौरान किसी भी तरह की सलाह नहीं ली गई। इसलिए अब सांसद के पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। उन्होंने आगे आरोप लगाया है कि उन्हें नीतीश कुमार से भी मिलने नही दिया जा रहा है। 

सांसद ने अपने पत्र में लिखा है, "मुझे आपसे मिलने तक नहीं दिया जा रहा है। ना ही मेरी राय को सुना जा रहा है। ऐसे में मेरे लिए यह समझना कठिन हो रहा है कि जब संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेतृत्व की राय का कोई महत्व नहीं रह गया है। तो मैं अपने सम्मान और पार्टी के भविष्य की चिंता करते हुए सांसद पद पर बने रहने का क्या औचित्य है।"

उन्होंने आगे लिखा है कि "मेरा उद्देश्य किसी प्रकार की नाराजगी या विरोध नहीं है, बल्कि पार्टी और आपके नेतृत्व को भविष्य में किसी हानि से बचाना है।" 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar election bihar politics NDA news NDA khabar JDU news LJP(R) news BJP news nitish kumar news MP ajay mandal news ajay mandal khabar