द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA अपना ही खेल बिगाड़ने पर उतर चुकी है। और ऐसा जदयू के द्वारा जारी किये लिस्ट ने जगजाहिर कर दिया है। दरअसल जदयू द्वारा जारी किये गए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में ऐसे सीटों को शामिल किया गया है, जिस पर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा की नजर पड़ी हुई थी। लोजपा को कुल NDA द्वारा 29 सीटें मिली हैं। इसमें मोरवा, गायघाट, राजगीर, सोनबरसा और एकमा भी थी, जिस पर जदयू ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। .jpeg)
इस लिस्ट के बाद एक बार फिर NDA में बड़ा विवाद देखने को मिल सकता है। बता दें कि भाजपा ने बीते दिन मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इसके बाद आज ही भाजपा ने दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है जिसमें 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल किये हैं। वहीं, जदयू ने आज 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जिसके बाद एक बड़ा सियासी संग्राम देखने को मिल सकता है। 
वहीं आपको बता दें कि NDA में ही RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी नाराज दिखाई दे रहे हैं। वे आज ही अमित शाह से मुलकात करने दिल्ली पहुंचे है। ऐसी खबर आ रही थी कि कुशवाहा अपना गठबंधन NDA से तोड़ सकती है। हालांकि इस खबर की सच्चाई अमित शाह और उपेंद्र कुशवाहा के मुलाकात के बाद ही हो पायेगी।