द फॉलोअप डेस्क
लखीसराय में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां आईटीबीपी के जवान ने पहले पिता को गोली मारी और फिर खुद की भी जान ले ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहा चेतन टोला का बताया जा रहा है। मृतक को पहचान 68 वर्षीय पिता उदय सिंह और उसके 35 वर्षीय बेटे लाटो उर्फ विकास कुमार के रूप में की गई है। 
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार विकास कुमार आईटीबीपी में तैनात था और चुनाव ड्यूटी पर बिहार आया था। उसके बाद चुनाव खत्म होने के बाद विकास घर में था। इसी बीच मंगलवार को किसी बात को लेकर पत्नी के साथ विवाद हुआ, जिसमें बीच-बचाव करने आये पिता को गुस्से में पिस्टल निकाल कर हत्या कर दी। .jpeg)
गोली लगने से पिता उदय शंकर सिंह की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद विकास अपनी पत्नी को भी मारने दौड़ा, लेकिन किसी तरह वो जान बचाकर घर से बाहर भाग गई। उसके बाद उसने खुद को उड़ा लिया। मामले की सूचना मिलते ही एसपी अजय कुमार, डीएसपी शिवम कुमार, बड़हिया थाना अध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। .jpg)
मामले को लेकर लखीसराय पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं पता चल सका है। शव को लखीसराय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।