logo

बिहार विधानसभा चुनाव : सीट शेयरिंग को लेकर क्या नाराज है जीतनराम मांझी?

jitan_ram__.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी हलचल के बीच जीतनराम मांझी के एक ट्वीट ने बिहार के राजनीतिक महकमे और NDA में हलचल मचा दी है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी ने अब ट्वीट के जरिये अपना दुःख प्रकट कर दिया है। उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर ट्वीट किया और कहा "हो न्याय अगर तो आधा दो, यदि उसमें भी कोई बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम, HAM वही ख़ुशी से खाएंगें, परिजन पे असी ना उठाएँगे।" इस ट्वीट के जरिये वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें अब 15 सीटें चाहिए। 
वहीं उन्होंने आज ही मीडिया में बयान दिया था कि "उनकी पार्टी का मकसद मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री बनना नहीं, बल्कि मान्यता प्राप्त दल के रूप में विधानसभा में अपनी जगह सुनिश्चित करना है।"
उन्होंने इस दौरान आगे कहा था कि "हम बस इतनी ही मांग कर रहे हैं कि हमारी पार्टी को मान्यता मिले। अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो हम एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन एनडीए में ही बने रहेंगे।"

जिसके बाद NDA में राजनीतिक समीकरण बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही चिराग पासवान ने भी NDA से 35 सीटों की मांग रखी है। ऐसे में NDA के पास निर्णय ले पाना काफी मुश्किल भरा हो सकता है। 
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news bihar election bihar politics bihar election news jitanram manjhi news jitanram manjhi khabar chirag paswan news NDA news seat sharing news tweet news jitanram manjhi tweet