द फॉलोअप डेस्क
भोजपुर जिले से एक अंतरराष्ट्रीय स्मगलर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि वह सोने की तस्करी कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के नवादा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने तस्कर के पास से सौ-सौ ग्राम के सोने के पांच बिस्किट, एक लाख 40 हजार रुपए नगद और एक मोबाइल भी जब्त किया है। सोने की बिस्किट की कीमत लगभग 63 लाख रुपये बतायी जा रही है।
वहीं गिरफ्तार आरोपी की पहचान बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव के रहने वाले रामनरेश पांडेय के रूप में की गई है। पुलिस टीम ने उसे बीते दिन मंगलवार को नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तस्कर नेपाल के वीरगंज से तस्करी कर नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित एक आभूषण व्यवसायी को सोना बेचता था।
पुलिस की पूछताछ में तस्कर ने आरा के चिन्हित आभूषण व्यवसायी को सोने की बिस्किट बेचने की बात भी स्वीकार की है। फ़िलहाल पुलिस अपनी तरफ से जांच में जुट गई है और आभूषण व्यवसायी की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, तस्कर नेपाल के वीरगंज में सोना खरीदने के बाद रक्सौल से सीमा पार कर बिहार घुसने के बाद पटना होते हुए बस के जरिये आरा आता था। उसने यह भी स्वीकार किया है कि इससे पहले भी आरा के गोपाली चौक स्थित भारत भूषण ज्वेलर्स के मालिक मुन्ना जी को तस्करी का सोना बेच चुका है।.jpg)
पुलिस अधीक्षक राज के द्वारा बुधवार को तस्कर की गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है। वहीं इस मामले में नवादा थाना प्रभारी अविनाश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।