द फॉलोअप डेस्क
बिहार स्थित दरभंगा से एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। दरअसल, यह मामला दरभंगा स्थित विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से निकल कर आया है। बताते चलें कि, आज रविवार सुबह बच्ची का शव खून से लथपथ स्थिति में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है। वहीं, गुस्साई भीड़ ने आरोपी की दुकान में आग लगा दी और सड़क जाम कर दी है।

कादिराबाद सड़क को जाम कर दिया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, यह घटना तब हुआ जब शनिवार की शाम बच्ची खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के विकास कुमार महतो बच्ची को उठाकर ले गया और इसके बाद दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। बताते चलें कि, रविवार की सुबह उसका शव खोजबीन के दौरान पटवा पोखर के पास से बरामद किया गया।
.jpeg)
वहीं, लोगों ने बताया कि कुत्ता के भौंकने की आवाज पर शक हुआ। वहां जाने पर खून से लथपथ बच्ची को देखा गया। बहरहाल, सूचना मिलते ही पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।