logo

जयमाला स्टेज पर बेहोश हुई दुल्हन, दूल्हा बारात लेकर लौटा

454000.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भोजपुर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन के बेहोश होने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जयमाला से ठीक पहले दुल्हन बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने दुल्हन को आरा सदर अस्पताल ले गए वहीं, डॉक्टरों ने कहा कि कमजोरी के कारण दुल्हन बेहोस हुई थी। बताया जा रहा है कि दूल्हा पक्ष ने इंतजार करने के बजाय शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया। गौरतलब है कि 20 वर्षीय युवती की शादी गजराजगंज ओपी क्षेत्र के एक युवक से 20 फरवरी को तय थी। एक रिसॉर्ट में सभी वैवाहिक रस्में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही थीं और बरात भी पहुंच चुकी थी। दुल्हन की बेहोशी के बाद दूल्हा बारात लेकर लौट गया।

इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस से पुछताछ के दौरान स्वजनों ने बताया कि  जयमाला के लिए स्टेज पर जाने से ठीक पहले दुल्हन भावुक हुई और स्टेज के पास अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। स्वजन उसे तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे निगरानी में रखा। डॉक्टरों के अनुसार कमजोरी के कारण उसे चक्कर आया था।

दुल्हन के पिता ने बारातियों पर आरोप लगाया कि बिना कोई स्पष्ट सूचना दिए दूल्हा और उसके स्वजन वापस चले गए। आगे उन्होंने बताया कि शादी की तैयारियों में लाखों रुपये खर्च हुए थे और दहेज में दी गई बाइक भी वापस भेज दी गई। घटना के बाद लड़की पक्ष में मायूसी छा गई है। फिलहाल दुल्हन का इलाज जारी है और परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

Tags - Arrah Wedding Incident Bride Fainted Before Jaimala Bhojpur District Mufassil Police Station Groom Refused Marriage Bride Taken Arrah Sadar Hospital Weakness Caused Fainting 20 Year Old Bride Gajarajganj OP Area Groom Wedding Ceremony Interrupted