द फॉलोअप डेस्क
रोहतास जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां भानस थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में बीती रात एक ही परिवार के तीन लोगों की लाशें उसके ही घर में मिली हैं। मृतकों में पति-पत्नी और ससुर शामिल बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार गुस्से में आगबबूला अमित सिंह ने पहले पत्नी फिर पिता और बाद में खुद को गोली मार ली। 
वहीं मृतक अमित के साले ने बताया कि अमित सिंह लंबे समय से पारिवारिक कलह से परेशान चल रहा था। वो दो दिन से घर से गायब था, अचनाक घर आया और पिस्तौल निकालकर सबसे पहले 32 वर्षीय पत्नी नीतू देवी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे 60 वर्षीय पिता शालिग्राम सिंह को भी अमित ने नजदीक से गोली मारकर ढेर कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद अमित सिंह ने उसी पिस्तौल से खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।.jpeg)
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि 35 वर्षीय अमित सिंह लंबे समय से पारिवारिक झगड़े से परेशान चल रहा था। वह मानसिक रूप से भी परेशान हो चुका था। जिसके बाद सोमवार देर रात करीब 1 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर फिर झगड़ा हुआ और देखते ही देखते मामला गोलीबारी तक पहुँच गई। .jpg)
मामले की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद भानस पुलिस मौके पर पहुंचे और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा दिया। वहीं बिक्रमगंज एएसपी अंकित कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह भानस थाने को डिहरा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों के हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची है। घटनास्थल से गोली, खोखा और अन्य साक्ष्य जुटाए गए हैं। और आगे की जांच की जा रही है।