logo

आरा में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक में जोरदार भिडंत, एक युवक की मौत, 7 घायल

2ुीा.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के आरा के पीरो अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा बिहिया-बिहटा राज्य राजमार्ग 102 पर हुआ। सूत्रों के अनुसार, यह हादसा तिवारी डीह के पास बाबा ढाबा के समीप सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

बताया जा रहा है कि कार में आठ लोग सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान चांदा गांव की रामायण मंडली के तीन बुजुर्ग सदस्य और अन्य राहगीरों ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस की मदद की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां हादसे में गंभीर रूप से घायल लव कुमार जिसकी उम्र (24) है, की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को मौके से जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।


घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में घायल होने वालों में हरिओम शर्मा, आशीष कुमार, राजू कुमार, नीरज कुमार, सोनू कुमार और अंकित कुमार शामिल हैं। ये सभी बक्सण्डा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं मनीष कुमार कोरानसराय के रहने वाले हैं। इन सभी का इलाज जारी है। बहरहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tags - Ara road accident Piro subdivision Ara Bihia-Bihta State Highway 102 accident car truck collision Ara Bihar road accident in Bhojpur district Ara sadak hadsa news Bihar road accident news one युवक dead Ara accident seven injured car truck crash B