logo

फारबिसगंज स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, मालगाड़ी की छत पर चढ़ी महिला

b2Gी1.jpg

फारबिसगंज/बिहार

फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर गुरुवार को एक महिला खड़ी मालगाड़ी की छत पर चढ़ गई। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने महिला को ट्रेन से उतरने के लिए कहा लेकिन उसने नहीं मानी। इधर, सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले खतरे को देखते हुए ओवरहेड बिजली सप्लाई बंद कराई गई।   

एक घंटे तक रही ट्रेन की छत पर
पूछताछ में मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला करीब एक घंटे से छत पर है। हालांकि इस दौरान उसे नीचे उतरने को लोगों ने कहा लेकिन उसने इनकार कर दी। रेलवे कर्मियों और आरपीएफ टीम ने लगातार उसे समझाने का प्रयास किया, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। बड़ी मशक्कत के बाद टीम की सूझबूझ से उसे नीचे उतारा गया। गौरतलब है कि जिस मालगाड़ी पर महिला चढ़ी थी, उसके ऊपर से करीब 25 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज तार गुजर रहा था। हालांकि उसे किसी तरह का चोट नहीं आई है। 

मामले की जांच जारी

इधर, महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए उसे जोगबनी को सौंप दिया गया। जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने अपना नाम पल्लवी बताया है। उसने बताया कि वह बेगूसराय की रहने वाली है। पुलिस द्वारा उसकी पहचान और दी गई जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। साथ ही महिला के इस कदम के पीछे के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

Tags - Forbesganj railway station incident woman on train roof high voltage drama Bihar goods train incident RPF rescue operation railway safety incident overhead electric wire danger