द फॉलोअप डेस्क
रोहतास जिले में घने कोहरे के कारण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के कछवा थाना क्षेत्र के दनवार रोड की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुहासा तथा धुंध के कारण एक बाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। .jpeg)
मृतक का नाम पप्पू कुमार एवं सरोज कुमार बताया जा रहा है। पप्पू कुमार भोजपुर जिला के सहार थाना के लोदीपुर का रहने वाला था। जबकि सरोज कुमार कछवा थाना के रहने वाले उमेश चौधरी का पुत्र था। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया। 
जानकारी के मुताबिक मृतक दोनों युवक आपस में ममेरा-फुफेरा भाई लगते थे। जानकारी के मुताबिक दोनों बालू घाट में काम करते थे तथा बाइक से बालू घाट जा रहे थे। इसी दौरान धुंध और कुहासा के कारण एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में शोक का माहौल व्याप्त है। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।