logo

100 मीटर की दौड़ 10.09 सेकंड में पूरी कर बनाया रिकॉर्ड, गुरिंदरवीर बने भारत के सबसे तेज धावक, CM सम्राट ने दी बधाई

VCV2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुरिंदरवीर सिंह ने रांची में आयोजित फेडरेशन कप में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ महज 10.09 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ गुरिंदरवीर सिंह अब भारत के सबसे तेज धावक बन गए हैं। उनके इस उपलब्धि के लिए बिहार के CM सम्राट चौधरी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

100 मीटर की दौड़ 10.09 सेकंड में पूरी कर बनाया रिकॉर्ड
गुरिंदरवीर के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन की पूरे देश में चर्चा हो रही है। खेल जगत से लगातार बधाइयों का दौर जारी है। CM सम्राट ने सोशल मीडिया (X)  पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय युवा स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि रांची में आयोजित फेडरेशन कप में 10.09 सेकंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। 

 

सीएम सम्राट ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
सीएम ने आगे कहा कि गुरिंदरवीर की यह सफलता देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगी। उन्होंने खिलाड़ी की मेहनत, संघर्ष और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि आज भारतीय खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। उन्होंने गुरिंदरवीर सिंह को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags - Gurinderveer Singh India fastest runner 100 meter national record Gurinderveer Singh