logo

Bihar Liquor Ban : गोपालगंज में बोलेरो से 216 लीटर विदेशी शराब बरामद, 5 महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार

गोपालगंज में बोलेरो से 216 लीटर विदेशी शराब बरामद, 5 महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार

द फॉलोअप डेस्क:

Bihar News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज (Gopalganj) के कुचायकोट थाना क्षेत्र का है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने एक बोलेरो से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पांच महिलाओं और एक पुरुष चालक समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम पहाड़पुर ओवरब्रिज के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो को रोककर उसकी जांच की गई। वाहन में पांच महिलाएं और एक पुरुष सवार थे। जांच के दौरान पुलिस को वाहन पर संदेह हुआ, जिसके बाद बोलेरो की गहन तलाशी ली गई। तलाशी में 216 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद उत्पाद विभाग ने बोलेरो को जब्त कर लिया और उसमें सवार सभी छह लोगों को हिरासत में ले लिया।

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें 

शराब के नेटवर्क की जांच में जुटा विभाग

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार के मुताबिक, बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है, हालांकि इसकी सटीक कीमत का आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है। गिरफ्तार किए गए सभी लोग गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के दुखहरण टोला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अब उत्पाद विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Bihar Flood : सारण में टूटा बांध, बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे पप्पू यादव, पीड़ितों को दी आर्थिक मदद

Tags - Bihar News Bihar Latest News Bihar News Update Gopalganj liquor smuggling Bihar liquor ban