सुपौल/बिहार
बिहार के सुपौल में कोसी नदी में डूबने से 3 बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची अभी भी लापता है। घटना गोपालपुर सिरे पंचायत के वार्ड-2 का है। मृतक में शामिल बच्चिंयों की पहचान नंदनी कुमारी (10) वर्ष सुनीता कुमारी (12) वर्ष और प्रियांशु कुमारी (12) वर्ष के रुप में हुई है। घटना बुधवार दोपहर 2:30 बजे की बताई जा रही है।

बॉबी ने दी जानकारी
प्रत्यक्षदर्शी सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि सभी बच्चियां नदी में नहाने गई थी। नहाने के क्रम में वे गहरे पानी में चली गई और डूब गई। इस दौरान घटनास्थल पर बॉबी कुमारी नामक एक लड़की मौजूद थी। उसके अलावा वहां आसपास में कोई नहीं था। दरअसल बॉबी ने जब अपनी सहेलियों को डूबते देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना पाते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

एक लापता
इधर सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरु की। जिसमें केवल तीन बच्चियों के शव बरामद हुए हैं, जबकि राधिका कुमारी (10) अभी भी लापता है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।