द फॉलोअप डेस्क
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों में राजनीतिक हमलें का दौर शुरू हो चुका है। पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में जुटे हुए है। पटना एयरपोर्ट पर आए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रहे विवादों पर हमला किया है, साथ ही राजद सुप्रीमो लालू यादव को बिहार की राजनीति का मगरमच्छ कहा है।
विधानसभा चुनाव से पहले ही बिहार के महागठबंधन में शामिल RJD और कांग्रेस के बीच CM के चेहरे को लेकर घमासान खड़ा हो गया है। इसी पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन कोई गठबंधन नहीं बालकि ठगबंधन है। इसमें शामिल सभी दलों के लोग कब किसका पैर खींचना शुरू कर दे इसी की लड़ाई चल रही है। और लालू यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने में लीन है। लेकिन अब जनता ने मन बना लिया है कि बिहार में इनकी सत्ता अब वापस नहीं आएगी।
उन्होंने कहा कि लालू केवल एक ही सपना देख रहे हैं कि कब उनका बेटा CM बनेगा लेकिन जनता देख रही है कि अगर यह मगरमच्छ फिर से सत्ता में आया तो पूरे बिहार को निगल जाएगा लालू बस मुंगेरी लाल की तरह सपने देखते रहे जनता अब उन्हे मौके नहीं दे रही।