logo

ट्रेनों में जेवरात चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया, 8 महिलाएं सहित 10 गिरफ्तार, 30 लाख की रिकवरी

chori10.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार स्थित दानापुर से ट्रेनों में जेवर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाने का मामला सामने आया है। बताते चलें कि, इसमें 8 महिलाएं सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, सभी चोर पश्चिम बंगाल से आकर बिहार में घटना को अंजाम देते थे। दानापुर रेल पुलिस द्वारा लगभग 25 से 30 लाख रुपये और जेवरात बरामद किए गए हैं और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दरअसल, इस गिरोह का पर्दाफास तब हुआ जब, 8 फरवरी की सुबह लगभग पौने 6 बजे बक्सर के बड़की नैनीजोड़ निवासी रिंकू कुमारी, अपनी चचेरी ननद की शादी में जाने के लिए दानापुर स्टेशन पर विभूति एक्सप्रेस पकड़ने के लिए आई थी। रिंकू कहती हैं कि जब वो ट्रेन में चढ़ रही थीं

तभी, भीड़ का फायदा उठाते हुए उनकी पर्स से एक टिफिन के डब्बे में रखे जेवरात चोरी कर लिए गए। बताते चलें कि, इस घटना की जानकारी रिंकू ने रेलकर्मियों और रेल पुलिस को दी। इसकी जानकारी मिलते ही, रेल पुलिस एक्शन में आ गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा पूछे जाने पर आरोपी ने बताया कि, उनलोगों का पूरी टीम बनी हुई है। वे सब लोग पश्चिम बंगाल से आकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और फिर वापस लौट जाते थे। वहीं, आरोपियों ने बताया कि वे चोरी किए गए जेवरात को अन्य

जगहों पर भेज देते थे। बताते चलें कि, गिरोह में शामिल महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल होते थे। जिससे वे भीड़ का फायदा उठाकर आसानी से फरार हो जाते थे।
हालांकि, पुलिस ने बताया कि गिरोह में इससे पहले भी महिलाओं का पटना जंक्शन, किऊल, मुजफ्फरपुर सहित अन्य रेल थानों में आपराधिक इतिहास रहा है। जांच में पता चला है कि, इस गिरोह का सरगना जुगनी पासी और उसका पति विजय पासी है। चोरी के बाद ये तुरंत ट्रेन से चोरी का सामान पश्चिम बंगाल भेज देते थे।

Tags - Danapur train theft case jewellery theft in trains railway police arrest 10 arrested including 8 women West Bengal theft gang inter-state train robbery gang Rs 30 lakh jewellery recovery Vibhuti Express theft Danapur railway station crime Buxar v