द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन पत्रों की जाँच पूरी कर ली गई है। जांच पूरी होने के बाद, कुल 467 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किया गया है। बता दें कि पहले चरण में कुल 121 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल किए गए थे। .jpg)
चुनाव आयोग की दी गई जानकारी के अनुसार नामांकन रद्द होने के बाद अब मैदान में 1976 प्रत्याशी वैध बचे रह गए हैं। नामांकन रद्द होने वाले उम्मीदवारों में चिराग पासवान की लोजपा और मायावती की बसपा के साथ-साथ जदयू के कुछ बागी उम्मीदवारों के पर्चे भी शामिल हैं। वहीं पहले चरण में नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है।.jpeg)
बता दें कि सारण की मढ़ौरा विधानसभा सीट से चिराग की लोजपा उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है, जिससे NDA एक बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।