logo

भोजपुर : एसी-फ्रिज रिपेयरिंग दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

आरा.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भोजपुर जिले से आगजनी का एक बड़ा मामला सामना आया है, जहां सोमवार देर रात यानि दीपावली की रात आरा शहर के महादेवा रोड स्थित एक बंद दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। एसी-फ्रिज रिपेयरिंग दुकान में आग लगने के बाद पुर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 
मिली जानकारी के अनुसार जब आगजनी हुई, उस समय दुकान बंद थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को सुचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। हालांकि घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 
स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है, हालांकि दुकान में रखे फ्रिज, कंपरेसर, मोटर और अन्य महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में पटाखे फोड़े जा रहे थे। तभी आग किस कहाँ मिली। आशंका जताई जा रही है कि पटाखे की चिंगारी से ही आग लगी हो। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bhojpur news bhojpur khabar ara news