logo

दुलारचंद हत्याकांड मामले में अनंत सिंह सहित 5 लोगों पर FIR दर्ज

ANANT_SINGH01.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मोकामा विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी हिंसात्मक राजनीति देखने को मिली है। दुलारचंद यादव की हत्या के बाद अब जदयू के प्रत्याशी अनंत सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। गुरुवार को मोकामा में हुई गोलीबारी और हत्या की घटना में अनंत सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है। बता दें कि हत्या के बाद पुलिस लगातार खोजबीन में जुटी हुई थी, इसी बीच अब कुल 5 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है। 
मृतक दुलारचंद यादव के पोते के बयान पर पुलिस ने देर रात एफआईआर दर्ज की है। इसमें अनंत सिंह, उनके दो भतीजे रणवीर और कर्मवीर सहित कुल पांच लोगों को नामजद किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि अनंत सिंह के समर्थकों ने पहले गोली चलाई और फिर गाड़ी चढ़ाकर दुलारचंद यादव की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने अब तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update patna news patna khabar bihar politics bihar election news anant singh news dularchand yadav news