logo

उंगलियां काटी, हड्डी तोड़ दिया; मुजफ्फरपुर में 2 नाबालिग बहनों की निर्मम हत्या

3सं0.jpg

मुजफ्फरपुर/बिहार
मुजफ्फरपुर में 2 नाबालिग बहनों की निर्मम हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई खुलासा। नाबालिग की उंगलिया काटी, हड्डी तोड़ी फिर मार कर शव को फेंक दिया। घटना जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकसूदपुर का है। मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस। 
 

पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा
जानकारी के मुताबिक, दोनों चचेरी बहन थी। बीते दिन उनको अगवा किया गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी जब दोनों नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी जानकारी थाना में दी। आज सुबह दोनों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि दोनों बच्चियों की प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें हैं। इसके अलावा बाएं हाथ की तीन उंगलियां कटी हुई थी, जबड़ा निकला हुआ था साथ ही फेफड़े की चार हड्डियां भी टूटी हुई पायी गई। इस घटना ने इलाके को पूरी तरह से झकझोर कर दिया है।

पुलिस के लिए बनी पहेली
वहीं पुलिस की अब तक की जांच में यह मामला एक जटिल पहेली बना हुआ है। एनएच-22 और स्थानीय चिमनी पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। ग्रामीणों और परिजनों का दावा है कि जिस स्थान से शव बरामद हुए, वहां घटना से एक दिन पहले शाम तक कुछ नहीं था। अगले दिन सुबह शवों से तेज दुर्गंध आ रही थी। इससे यह प्रबल आशंका जताई जा रही है कि बच्चियों की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शवों को बाद में यहां लाकर फेंक दिया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में तनावपूर्ण सन्नाटा पसरा है। फिलहाल मुजफ्फरपुर पुलिस फिलहाल FSL टीम की जांच और विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags - Muzaffarpur double murder two minor sisters murdered brutal murder Bihar Minapur police station case