logo

बिहार में सातवीं पास भी बन सकेंगे बस कंडक्टर! परिवहन मंत्री का बड़ा फैसला

बिहार_परिवहन.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में नई सरकार बनते ही परिवहन मंत्री ने एक बड़ा फैसला लिया है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने अब सरकारी बसों में कंडक्टर पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को कम करने का निर्णय लिया है। अब सातवीं पास युवक-युवतियां भी बस कंडक्टर बन सकेंगे। जिसके बाद ग्रामीण और कम पढ़े-लिखे युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर खुलेंगे। 
मंत्री ने परिवहन ढांचे को और भी मजबूत करने के लिए अधिकारीयों और विभागों को कई ठोस निर्देश दिए। इस दौरान आधुनिक ड्राइविंग ट्रैक का निर्माण शीघ्र पूरा करने, बस अड्डों पर पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, सफाई और सुरक्षा को बेहतर करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही बस स्टैंड व स्टॉपेज की जमीनों पर हुए अवैध कब्जे हटाने का सख्त आदेश जारी किया गया है।
इस बैठक में मंत्री ने कहा कि ड्राइवर परिवहन व्यवस्था की रीढ़ हैं। स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा, यूनिफॉर्म और पेंशन जैसी सुविधाएं तुरंत उपलब्ध जाएँ। विभाग में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं सरकार द्वारा राज्य परिवहन निगम की जर्जर और पुरानी बसों को डंप करने के बजाय उनकी नीलामी प्रक्रिया को तेज करने का फैसला लिया गया है। नीलामी से प्राप्त राशि से नई बसें खरीदी जाएंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर व आधुनिक बस सेवा मिल सकेगी।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar government