logo

आरा में नाली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाचा को लगी गोली वहीं भतीजा घायल

vivad.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भोजपुर जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा स्थित चासी गांव से दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग का घटना सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार की रात नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। जिसमें चाचा अमरेंद्र कुमार और भतीजा सोनू कुमार घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, चाचा को बाएं हाथ में गोली लगी है तो वहीं, भतीजा सोनू कुमार को चोट लगी है। 

इस घटना कि जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला को शांत कराया। उसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में घायल अमरेंद्र कुमार ने पूरी घटना को विस्तार से बताया और कहा  कि उनके घर के सामने नई सड़क का निर्माण हुआ है। उसी सड़क में नाली निकालने को लेकर पट्टीदारों से विवाद चल रहा है।

चाचा ने बताया कि वे सहार थाना क्षेत्र के बागी गांव से बाइक से लौट रहे थे  तभी उसने देखा कि उनके पट्टीदार उनके पिता के साथ झगड़ा कर रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। जब वे छुड़ाने गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद पटीदारों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें उनके बाएं हाथ में गोली लग गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

Tags - Ara Bihar Bhojpur district Narayanpur police station Chasi village incident drain dispute violence firing over drainage issue Amarendra Kumar injured Sonu Kumar injured gunshot injury left hand family land dispute road construction conflict Sah