द फॉलोअप डेस्क
बिहार में डॉक्टर नुसरत परवीन हिजाब मामले में नीतीश सरकार ने एक बार फिर नया अपडेट दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने विवादों में रहीं आयुष चिकित्सक डॉ नुसरत परवीन समेत उन सभी डॉक्टरों को नौकरी ज्वाइन करने का एक और बड़ा अवसर दिया है, जिन्होंने 31 दिसंबर की आखिरी तारीख तक ज्वॉइनिंग नहीं लिया था। 
पटना के सिविल सर्जन डॉ अविनाश सिंह ने पहले जानकारी दी थी कि निर्धारित समय के बाद ज्वॉइनिंग नहीं ली जाएगी, हालांकि अब विभाग ने इसकी आखिरी तारीख 7 जनवरी तक बढ़ा दी है। वहीं आयुष चिकित्सकों के एक समूह ने भी नुसरत परवीन को नौकरी ज्वाइन करने की सलाह दी है।
आपको बता दें कि बीते 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों के बीच नियुक्ति पत्र बांटे थे। इसी समारोह के बीच डॉ नुसरत परवीन नकाब पहनकर मंच पर पहुंची थीं, जिसे मुख्यमंत्री ने हटा दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसके बाद पूरी राजनीति ही गरमा गई। वहीं नीतीश कुमार को कड़ी आलोचना भी हुई। उसके बाद नुसरत ने नौकरी भी ज्वाइन नहीं कि और इसे लेकर बार-बार तारीख बढ़ाई जा रही है, ताकि नुसरत ड्यूटी ज्वाइन करे। अब देखना यह है कि नुसरत नौकरी ज्वाइन करती है कि नहीं।