दीघा/पटना
राजधानी पटना के दीघा सब्जी मंडी में बुधवार देर रात गैस पाइपलाइन फटने से भीषण आग लग गई। हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां और विशेष टीम टेंडर घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया।

किसी के हताहत की सूचना नहीं
घटनास्थल पर गेल के कर्मचारी भी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची सबसे पहले गैस पाइपलाइन की सप्लाई बंद की उसके बाद ही स्थिति पर नियंत्रण हो पाई। हालांकि इसमें अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद इलाके में लगी रोक
फिलहाल गैस पाइपलाइन को ठीक किया जा रहा है। मरम्मत कार्य जारी है। इसके साथ ही इस इलाके में गैस सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई है। प्रशासन ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।