logo

बैरिकेडिंग के बाद भी नहीं मान रहे लोग, किऊल नदी की तेज धारा में लापता हुआ बच्चा

33m.jpg

लखीसराय/बिहार
बिहार के लखीसराय में शनिवार को एक बच्चा किऊल नदी की तेज धारा में बह गया। प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग करने के बावजूद भी नदी पार कर रहे थे लोग। इसी दौरान तेज धारा में बह गया बच्चा। SDRF, NDRF और गोताखोरों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।   

यज्ञ में शामिल होने आया था परिवार
घटना कबैया थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित सूर्यनारायण घाट का है। जानकारी के मुताबिक, किऊल नदी के किनारे यज्ञ का आयोजन चल रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसी यज्ञ में शामिल होने एक परिवार आया था। इसी दौरान नदी पार करते समय तेज धारा के साथ एक बच्चा बहकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। राजस्व अधिकारी रौशन कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और गोताखोरों की टीम बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरु किया। 

नियमों को अनदेखी कर रही है भीड़ 
ध्यान हो कि जमुई डैम से पानी छोड़े जाने के कारण अभी किऊल नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार को ही SDO प्रभाकर कुमार के आदेश पर अंचलाधिकारी अजय राठौर और थानाध्यक्ष ने यज्ञ के आयोजन पर रोक लगाते हुए बैरिकेडिंग की थी। इसके बावजूद भी श्रद्धालू जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। इसी क्रम में बीते सुबह नदी पार करते समय तेज बहाव में लापता हो गया। प्रशासन की ओर से लगातार लोगों को हिदायत दी जा रही है कि लोग पानी में न जाए, लेकिन फिर भी भीड़ नियमों का उल्लंघन कर रही है। फिलहाल पुलिस-प्रशासन की टीम लापता बच्चे की खोज में जुटी हुई है।

Tags - Lakhisarai river incident Kiul river news Child missing in river Bihar river accident Lakhisarai breaking news