द फॉलोअप डेस्क
बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है कि बिहार के चुनावी माहौल के बीच जन सुराज के नेता गजेंद्र सिंह पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दी है। हालांकि गंजेंद्र सिंह को एक भी गोली नहीं लगी है। और वह अभी सुरक्षित हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जनसुराज नेता और गया विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के संभावित प्रत्याशी गजेंद्र सिंह अपने स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। इसी क्रम में रास्ते में घात लगाकर बैठे बाइक सवार अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली स्कॉर्पियो पर लगी है। वहीं एनी गलियाँ बिना कुछ नुकसान पहुंचाए निकल गई।
मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई है जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है और अपरधियों की की खोजबीन में जुट गई है।